फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्रदेश के 38 राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों के विद्यार्थियों को वाणिज्य व विज्ञान संकाय की पढ़ाई का इंतजार

Mon, 03 Mar 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश के 38 राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में अभी तक विज्ञान व वाणिज्य संकाय शुरू नहीं हो पाए हैं। शिक्षा निदेशालय ने आदेश के अनुसार 2024 में चयनित स्कूलों में उपरोक्त दोनों संकाय शुरू करने थे, लेकिन ये कोरे दावे बनकर रह गए। आलम यह है कि चयनित स्कूलों में न मानकों की जांच हुई, न ही संकाय शुरू हो सके।
विज्ञापन

बता दें कि 12 जुलाई 2024 को पत्र जारी किया था, जिसमें तीन कॉलम बनाए गए। पहला कॉलम कॉमर्स संकाय का बनाया गया, जिसमें 9 जिले के 12 स्कूलों का चयन किया गया। दूसरे कॉलम में वाणिज्य व विज्ञान संकाय का रहा, जिसमें 11 जिले के 12 स्कूलों का चयन किया गया। जबकि तीसरा कॉलम विज्ञान संकाय का रहा, जिसमें भी 12 जिले के 14 स्कूलों का चयन किया गया।
वाणिज्य संकाय :
भिवानी के गांव देवराला व मुढांल, चरखी दादरी के झोझूकलां, गुरुग्राम के बादशाहपुर, जींद के किनाना व पाजू कलां, रेवाड़ी के काकोरिया, महेंद्रगढ़ स्थित दनौंदा, पलवल के असवता, रेवाड़ी के नांगल तेजू, सिरसा के जमाल व सोनीपत के भैंसवाल खुर्द के सरकारी स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन


कॉमर्स व विज्ञान संकाय : अंबाला के जनसूई, भिवानी के बेरा, गुरुग्राम के जमालपुर, हिसार के सरसाना, जींद के समादो, करनाल के चोचरा व सांगा, पलवल के मिरपुर कोराली, पंचकूला के चिकन, रेवाड़ी के नाहर, सोनीपत के गांव चिराना।

विज्ञान संकाय : भिवानी के लोहारू, चरखी दादरी के सनवार, गुरुग्राम के अर्जुन नगर, हिसार के नंगथला, खरक पूनिया व सुल्तानपुर, झज्जर के खेरी कुम्हार, करनाल के कठलेरी, कुरुक्षेत्र के किरमाच, महेंद्रगढ़ के अकौदा, पानीपत के मचरौली, रोहतक के मदीना, सोनीपत के असदपुर नंदनौर, यमुनानगर के भैरथल।

नए शैक्षणिक सत्र में प्रदेश के 38 राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में वाणिज्य व विज्ञान संकाय किया जाएगा। मानकों की जांच की जा रही है। जैसे ही मुहर लगेगी इनमें उपरोक्त दोनों संकायों को शुरू कर दिया जाएगा। - विजेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, हिसार प्रथम खंड
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें