फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजेयू में नैक टीम का स्वागत करेंगे छात्र संगठन, मांगो पर बनी सहमती

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (जीजेयू) में अगले सप्ताह नैक की टीम का तीन दिवसीय दौरा है। इसको लेकर जीजेयू प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। टीम के स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी करवाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर छात्र संगठनों ने विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर जीजेयू प्रशासन के विरोध में पिछले दिनों कई प्रदर्शन किए थे। अब जीजेयू प्रशासन ने विद्यार्थियों की मांगों को पूरा करने पर सहमति जताई है। ऐसे में जीजेयू के जमींदारा छात्रा संगठन जेएसओ व डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया द्वारा नैक की टीम का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

छात्र संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि नैक की टीम यूनिवर्सिटी के भले के लिए आ रही है। नैक टीम द्वारा यूनिवर्सिटी को ग्रेड दी जाती है। ऐसे में जेएसओ व डीएएसएफआई जीजेयू प्रशासन के साथ खड़ी है। छात्र नेता मनोज अठवाल, संजय बौद्घ, विजय वर्मा व आशु गिल ने कहा कि छात्र संगठनों का लक्ष्य छात्र हित व शिक्षण संस्थान के हित लड़ाई लड़ना होता है। ऐसे में वे नैक की टीम का विरोध नहीं करेंगे। जेएसओ के छात्र नेता सचिन यादव ने बताया कि जीजेयू प्रशासन द्वारा संगठन को जो ड्यूटी दी जाएगी, वह बखूबी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें