पुलिस प्रशासन ने बस अड्डा चौकी इंचार्ज ईएएसआई अजय कुमार को सस्पेंड कर डिपार्टमेंटल इंक्वायरी शुरू कर दी है। इसके अलावा एसआई कृष्णलाल को एसएचओ पद से हटा दिया है। हालांकि वह सिटी थाना में ही सेवाएं देंगे। उनके स्थान पर बरवाला एसएचओ इंस्पेक्टर ललित कुमार को कार्यभार सौंपा है। पुलिस विभाग सिटी थाना प्रभारी हटाना और चौकी इंचार्ज सस्पेंड करना अपराध नियंत्रण में कोताही बता रहा है, लेकिन इस प्रक्रिया को सीधे तौर पर ऋषि नगर में छात्र दीपक सोनी मर्डर और पिछले दिनों के मिस्त्री सूबे सिंह मर्डर मामले में कोताही से जोड़कर देखा जा रहा है।
इनको किया इधर-उधर
पुलिस विभाग ने एसआई कृष्णलाल को एसएचओ पद से हटाकर उनकी जगह बरवाला एसएचओ इंस्पेक्टर ललित कुमार को लगाया है। कृष्णलाल सिटी थाना में ही रहेंगे। इसके अलावा हांसी सिटी थाना एसएचओ एसआई सतबीर सैनी को पुलिस लाइन में भेजा है। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह को इकॉनोमिक सेल इंचार्ज, पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर देवेंद्र को बरवाला थाना एसएचओ, उकलाना थाना एसएचओ इंस्पेक्टर माया सिंह को एसएचओ ट्रैफिक थाना, एसआई संदीप कुमार को सिटी थाने से इंचार्ज बस अड्डा चौकी, इंस्पेक्टर कविता को पुलिस लाइन से सिटी थाने की एडिशनल एसएचओ, पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर मनीषा को एडिशनल एसएचओ सदर थाना, पुलिस लाइन से एसआई विक्रम को अर्बन इस्टेट चौकी इंचार्ज, मुलतानी चौकी प्रभारी ईएसआई सतीश कुमार को सिटी थाना, बारह क्वार्टर चौकी इंचार्ज ईएएसआई वीरेंद्र सिंह को सिटी थाना, एचसी जयपाल को पीएलए से ओएएसआई डीपीओ, पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर प्रह्लाद राय को हांसी सिटी थाना एसएचओ, डीएसपी मुख्यालय में तैनात ईएचसी मुकेश कुमार को क्राइम रिव्यू सेल, ओएसआई ब्रांच के एचसी सुरेंद्र कुमार को सदर थाना, सदर थाना से एएसआई चांदीराम को मुलतानी चौकी इंचार्ज, सीआईए-वन में तैनात एचसी सूरजभान को एमएचसी उकलाना थाना, अर्बन इस्टेट चौकी के एएसआई जगदीश को इंचार्ज पीएलए चौकी, महिला थाने की एचसी मीरा देवी को एमएचसी महिला थाना, पुलिस लाइन से एसआई ईश्वर सिंह को एडिशनल एसएचओ बरवाला थाना, मिर्चपुर में तैनात एचसी नेहरा सिंह को आदमपुर थाना, पुलिस लाइन से ईएएसआई सतबीर सिंह को मंगाली चौकी, पुलिस लाइन से कांस्टेबल प्रवेश को साइबर सेल, महिला थाना डीएसपी के रीडर एचसी राजाराम को सिविल लाइन, डीएसपी मुख्यालय के स्टेनो ईएएसआई लालसिंह को स्टेनो डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर और डीएसपी मुख्यालय के ईएएसआई वेदप्रकाश को एमटी पीएल भेजा गया है।
अपराध नियंत्रण में कोताही को लेकर बस अड्डा चौकी इंचार्ज अजय कुमार को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। एसआई कृष्णलाल को एसएचओ पद से हटा दिया है। इसके अलावा सामान्य प्रक्रिया में कई अन्य तबादले किए हैं।
-राजेंद्र कुमार मीणा एसपी, हिसार