फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस की खिड़की से गिरकर 11वीं कक्षा के छात्र की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

विज्ञापन
आशीष की फाइल फोटो - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। उकलाना के लितानी मोड़ एवं गैबीपुर के बीच निजी बस की खिड़की से गिरने के कारण 11वीं कक्षा के साढ़े 16 वर्षीय छात्र आशीष की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने नागरिक अस्पताल में हंगामा किया। आशीष भैरी गांव का रहने वाला था। छात्र सोमवार को बस से गिरा था और मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर बरवाला थाना पुलिस भी अस्पताल में पहुंची। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से साफ मना कर दिया और बस चालक व परिचालक को अस्पताल बुलाने की जिद पर अड़े रहे, जिससे मंगलवार देर शाम तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। अभी मृतक के परिजन अस्पताल में धरने पर बैठे हुए हैं और प्रशासन से न्याय की मांग की है। जानकारी के अनुसार अब बुधवार को पोस्टमार्टम होगा। परिजनों के अनुसार बस में आवश्यकता से अधिक सवारियां होने व तेज रफ्तार होने के कारण खुली खिड़की से गिरने से आशीष की मौत हुई।
धरने पर बैठे सतबीर सिंह ने बताया कि आशीष दो भाइयों में बड़ा था और 11वीं कक्षा में पढ़ता था। सोमवार सुबह वह अपने गांव भैरी से बस में सवार होकर छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने के लिए हिसार आया था। यहां से दोपहर करीब 12 बजे वह हिसार बस-स्टैंड से निजी बस में सवार होकर अपने गांव वापस जा रहा था। मगर गांव पहुंचने से पहले ही लितानी मोड़ और गैबीपुर के बीच यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

अधिक सवारियां भरी थीं बस में
आशीष के परिजनों ने आरोप लगाए कि निजी बस चालक व परिचालक ने अपनी मर्जी के अनुसार बस में आवश्यकता से अधिक सवारियां बैठा रखी थीं। बस में अधिक सवारी होने के कारण बस की खिड़की बंद नहीं हो पा रही थी और आशीष भी उसी खिड़की में लटका हुआ था। उस दौरान बस चालक व परिचालक किसी ने भी ध्यान नहीं दिया और जिससे आशीष नीचे जा गिरा।
अस्पताल छोड़कर हुए फरार
मृतक परिजनों का आरोप है कि बस चालक व परिचालक ने हादसे के बाद घायल आशीष को उकलाना के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से अस्पताल छोड़ने के बाद वे फरार हो गए। इसके बाद गंभीर हालत के चलते परिजन उसे हिसार शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर मंगलवार को मौत हो गई। इसके बावजूद भी आशीष का हालचाल जानने के लिए बस के चालक व परिचालक अस्पताल नहीं आए। इससे परिजनों में रोष दिखाई दिया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान लेकर मामला दर्ज किया जाएगा।
परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं करवाया
हमने अपनी तरफ से पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्रवाई कर ली है, मगर परिजनों ने मृतक आशीष के पिता को डीसी रेट पर नौकरी दिलवाने की मांग की है, इसलिए परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

-जांचकर्ता दिनेश शर्मा, चौकी प्रभारी, हिसार।

नागरिक अस्पताल में रोष स्वरूप बैठे भैरी अकबरपुर गांव के मृतक के परिजन।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें