फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नेट देकर लौट रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार में पीजी में रहकर नेट परीक्षा की तैयारी कर रही जींद जिले के बोंगरा गांव की एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि एक अन्य छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा वीरवार शाम जींद जिले में हुआ। मृतका के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन

बोंगरा निवासी रणधीर चहल ने बताया कि उसकी बहन शीनू (20) हिसार में रहकर नेट परीक्षा की तैयारी कर रही थी और कोचिंग भी ले रही थी। वीरवार को उसकी नेट परीक्षा अंबाला में थी। वह हिसार से एक निजी कैब किराये पर लेकर परीक्षा देने गई थी। कैब में उसके साथ दो-तीन अन्य छात्राएं भी सवार थीं।
शाम को परिवार को सूचना मिली कि कैब दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और शीनू को हिसार के नागरिक अस्पताल लाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में एक अन्य छात्रा की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। अन्य छात्राओं और कैब चालक के बारे में परिजनों को जानकारी नहीं मिल सकी है। रणधीर ने बताया कि सिरसा की एक गाड़ी में सवार लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखकर घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर हिसार के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

रास्ते में फोन कर बताया था खराब स्वास्थ्य
रणधीर के अनुसार रास्ते में शीनू का फोन आया था। उसने उल्टियां होने और तबीयत खराब होने की बात कही थी। परिवार ने उसे नरवाना में उतर जाने की सलाह दी थी लेकिन वह हिसार लौट रही थी। शीनू ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से एमए अंग्रेजी की पढ़ाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें