फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जद्दोजहद...रजिस्ट्रेशन, ओपीडी से लेकर दवा खिड़की तक मरीजों ने झेली चुनाैती

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। करनाल के घरौड़ा में चिकित्सक के साथ हुए विवाद के बाद शनिवार को सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल व रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ रही। सामान्य दिनों की तुलना में सोमवार को ओपीडी में दोगुना मरीज पहुंचे। रजिस्ट्रेशन से दवा खिड़की तक मरीजों की लंबी कतार नजर आई।
विज्ञापन

सुबह 9 बजे से डॉक्टर मरीजों की जांच में जुटे रहे और दोपहर साढ़े तीन बजे तक लगातार मरीजों का उपचार करते रहे। ओपीडी में सबसे लंबी कतारें नेत्र रोग विशेषज्ञ की रही, जबकि मेडिसन विभाग, शल्य चिकित्सक, स्त्री रोग और बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में भी मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। रजिस्ट्रेशन और दवा वितरण खिड़कियों पर भी मरीज कतारबद्ध नजर आए, जिसमें बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल थीं।
नेत्र विभाग में सबसे लंबी कतारें : होली के रंग-गुलाल के रासायनिक प्रभाव और एक दिन की हड़ताल के कारण सोमवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई। मेडिसन विभाग में करीब 350 मरीज, शल्य विभाग में 200 और स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास 150 महिला रोगियों ने जांच करवाई। नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास न केवल नेत्र रोगियों बल्कि जीडीएस पास और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल करवाने आए लोगों की भी बड़ी संख्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें