फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आंंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
नारनौंद के राखी शाहपुर व गुराना गांव में आंधी के कारण क्षतिग्रस्त सोलर प्लेटें।
विज्ञापन
हांसी। क्षेत्र में आंधी और बारिश के कारण शनिवार को जनजीवन प्रभावित हो गया। बारिश के बाद निचले हिस्सों में जलभराव भी हो गया है। वहीं, अंधड़ के कारण बिजली आपूर्ति कई क्षेत्रों में प्रभावित हो गई।
विज्ञापन

सुबह मौसम सामान्य रहा। दोपहर अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के झोंकों के साथ बारिश शुरू हो गई जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंधी के कारण शहर के कई रिहायशी इलाकों और मुख्य बाजारों में बिजली कटने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
दयाल सिंह कॉलोनी स्थित 33 केवी सब स्टेशन के अधीन आने वाले क्षेत्रों में छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। हवा के दबाव से कई जगहों पर पेड़ की टहनियां लाइनों पर गिरने और तकनीकी खराबी के कारण फीडर बंद हो गए। उमस भरे इस मौसम में बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है, जिससे नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि तेज हवा रुकने के बाद तकनीकी टीमों को फील्ड में उतार दिया गया है। मुख्य लाइनों और फॉल्ट को ठीक करने का काम तेजी से किया जा रहा है ताकि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति को सुचारू किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें