फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह तेज धूप, शाम को हुई बूंदाबांदी

विज्ञापन
दोपहर बाद आसमान में छाए बादल। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
कभी कड़ी धूप, कभी बादल, तो कभी तेज हवाएं, दिनभर मौसम रंग बदलता रहा। सुबह से दोपहर तक जहां कड़ी धूप निकली रही और लोग गर्मी से परेशान रहे। वहीं, दोपहर बाद छाए बादलों ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी। तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे तापमान में भी गिरावट हुआ है। हालांकि बादल छाने से पहले सुबह से छाई कड़ी धूप के कारण बुधवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में अप्रत्याशित रूप से 3.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 30.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 29 मई से प्रदेश में मौसम में बदलाव की संभावना है। ऐसे में 29 मई से एक जून के बीच आंशिक बादल छाने और तेज हवाएं चलने के साथ ही गरज-चमक के साथ ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में भी गिरावट होगी।
किसानों के लिए सलाह
- जिन किसानों ने नरमा बिजाई अब तक नहीं की है, वे बारिश की संभावना को देखते हुए बिजाई को रोक लें।
- प्रमाणित किस्मों के उत्तम बीजों का प्रबंध कर अच्छी तरह से खेत तैयार कर धान की नर्सरी अब तक नहीं लगाई है तो अब लगाएं।
- रबी फसल की कटाई के बाद खाली खेतों की गहरी जुताई कर खेत को खुला छोड़ दें, ताकि तेज धूप से गर्म होने के कारण इसमें छिपे कीड़ों के अंडे और घास आदि के बीज नष्ट हो जाएं।
विज्ञापन

- खाली खेतों में हरी खाद के लिए सनई, ढैंचा आदि की बिजाई के लिए बीज का प्रबंध कर लें, ताकि संभावित बारिश के बाद भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए बिजाई की जा सके।
मॉस्क पहनें और टिड्डी दिखे तो दें सूचना
एचएयू के वैज्ञानिकों ने किसानों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के लिए सभी तरह के सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अवश्य लगाएं और एक-दूसरे से आवश्यक व्यक्तिगत दूरी बनाकर रखें। खेत या आसपास के क्षेत्र में कहीं भी टिड्डी दिखाई दे तो नजदीक के कृषि विभाग के अधिकारी या नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर 9215809009 या हेल्प डेस्क नंबर 01662-225713 पर फोन कर जानकारी दें या कृषि विज्ञान केंद्रों पर जानकारी दें, ताकि समय रहते बचाव के उपाय अपनाकर नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें