फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ढाबे पर पर उल्टी करने से रोका तो युवकों ने पिटाई के बाद चलाई गोलियां

Sat, 18 Mar 2023 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। (हिसार) चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव गैबीपुर के नजदीक शुक्रवार देर रात एक ढाबा संचालक व कर्मचारी के साथ मारपीट के दौरान दहशत फैलाने के लिए गोलियां चलाईं गईं। आरोप है कि मारपीट करने वालों में से एक युवक ढाबे पर उल्टी कर रहा था, जिसे ढाबा संचालक ने मना किया। इससे नाराज युवकों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

जींद जिले के गांव सैंथली निवासी नरेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मौके से कारतूस व खोल भी मिले हैं। पुलिस को दी शिकायत में एकता फेमिली ढाबा के संचालक नरेश कुमार ने बताया है कि उसका भाई सुरेश व नवाब निवासी लितानी होटल पर मौजूद थे। कार सवार 2-3 युवक आए, जिनमें से एक ने ढाबे पर उल्टी कर दी। लोगों ने उससे दूर जाकर उल्टी करने को कहा गया तो युवक गुस्से में आ गए। वे युवक 440 रुपये देकर वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद उसी गाड़ी में 6-7 युवक आए और ढाबे के मालिक, उसके भाई व तीसरे व्यक्ति के साथ झगड़ा व मारपीट करने लगे।
एक युवक ने तीसरे व्यक्ति नवाब पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। नवाब ने अपना बचाव करते हुए फायर करने वाले को धक्का दे दिया, जिससे निशाना चूक गया और वह बाल-बाल बचा। आरोपियों ने मारपीट कर गल्ले से करीब 4000 रुपये निकाल लिए। मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए आरोपी फायर करते हुए अपनी गाड़ी में बैठकर भाग गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें