फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नशा तस्कर को पकड़ने गई टीम पर पथराव, दो पुलिस कर्मचारियों को आई चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव पीरावाली में नशा तस्कर को पकड़ने गई नारकोटिक्स पुलिस कंट्रोल ब्यूरो रोहतक टीम पर आरोपी के परिवार वालों ने पथराव किया। इस दौरान दो पुलिस कर्मचारियों को चोटें आई। वहीं, मारपीट के दौरान आरोपी को परिजन छुड़वा कर ले गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने जोगेंद्र, सेठी और छन्नो देवी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचा, मारपीट और आरोपी को छुड़वा ले जाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नाकोटिक्स पुलिस कंट्रोल ब्यूरो रोहतक टीम के एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि पीरावाली गांव में रेलवे फाटक के पास जोगेंद्र नशा तस्करी करता है। एचसी सोमवीर, हवीन, ईएचसी रविंद्र और सिपाही विजय के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए गए थे। जब रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो आरोपी पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। जब पीछा किया तो आरोपी के परिवार वालों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान एचसी हवीन समेत दो कर्मचारियों को चोट आई है। वहीं पुलिस ने मौके से 43.70 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। सदर थाना पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें