फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: काला खैरमपुरिया के गुर्गों के ठिकानों पर एसटीएफ ने मारा छापा

Mon, 15 Jul 2024 06:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एसटीएफ ने बदमाश राकेश उर्फ काला खैरमपुरिया के गुर्गों के ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई की। रिमांड के दौरान खैरमपुरिया ने अपने कुछ ठिकानों के बारे में जानकारी दी है। कड़ी सुरक्षा के बीच बदमाश काला खैरमपुरिया को उन ठिकानों पर ले जाया गया। एसटीएफ दावा कर रही है कि जल्द की इस मामले में बड़ा खुलासा किया जाएगा। काला खैरमपुरिया से जुड़ी सभी कड़ियाें को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की मदद से खैरमपुरिया का पास्टपोर्ट रद्द कराकर थाईलैंड से उसका प्रत्यर्पण कराया गया। शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसे गुरुग्राम में कोर्ट में पेश कर 6 दिन के रिमांड पर लिया गया। इसके बाद उसे हिसार लाया गया।

विनोद पानू गैंग से अलग होने के बाद बनाया खुद का गैंग
एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया कि अपराध की दुनिया में कदम रखने के साथ वह विनोद पानू उर्फ काना गैंग के साथ जुड़ा था। गैंग के साथ जुड़ने के बाद कई अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया। उसके बाद विनोद काना और काला खैरमपुरिया के बीच दूरियां बढ़ने लगी। फिर काला खैरमपुरिया ने अपने नाम से खुद का गैंग बना लिया और युवाओं को अपने साथ जोड़ना शुरू किया। वह खुद युवाओं को विदेश में बैठकर फंडिंग करता था। उसके इशारे पर ही युवा हत्या, फायरिंग और रंगदारी मांगने की वारदातों को अंजाम देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें