फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चंडीगढ़ बम ब्लास्ट के आरोपियों की कॉल डिटेल खंगालने में जुटी एसटीएफ

Tue, 03 Dec 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चंडीगढ़ सेक्टर-26 में मशहूर रैपर और गायक बादशाह के क्लब के बाहर 26 नवंबर को धमाका करने के मामले में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश अजीत और विनय को सोमवार को नागरिक अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। सदर थाना पुलिस ने अब दोनों को पुलिस पर फायरिंग और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में आरोपियों किया है। दोनों मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। एसटीएफ और सदर थाना पुलिस के अलावा सीआईए भी पूछताछ कर रही है। इनके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है ताकि पता चल सके कि ये किस-किसके संपर्क में हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही एसटीएफ टीम दोनों आरोपियों द्वारा बताए गए गोल्डी गैंग से जुड़े युवाओं के संभावित ठिकानों पर छापे मार रही है। पुलिस की हिरासत में अभी 3-4 संदिग्ध युवक है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने जो नाम बताए हैं, उनका डाटा जुटाया जा रहा है। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि करनाल में दोनों आरोपियों को हथियार किसने दिए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें