फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मिल गेट रोड पर सीआईए थाने के पास चाकूबाजी, दो घायल, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद वारदात। 
विज्ञापन
हिसार। मिल गेट रोड पर सीआईए टू थाने के पास मंगलवार शाम दो गुटों में कहासुनी के बाद जमकर चाकू चले। एक युवक जान बचाने के लिए मेडिकल स्टोर में घुसा लेकिन हमलावर ने पीछा नहीं छोड़ा। स्टोर में घुसकर उस पर चाकू से कई वार किए। झगड़े में दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

पूरी वारदात मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मेडिकल स्टोर के कैमरे में एक युवक दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला करता दिखाई दे रहा है। स्टोर संचालक हमलावर को रोकने का प्रयास करता भी नजर आ रहा है।
मंगलवार शाम जिंदल पार्क के पास दो गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। कुछ देर बाद दोनों गुट वहां से चले गए और सीआईए टू थाने के पास पहुंच गए। एक गुट के दो युवक बाइक पर थे जबकि दूसरे गुट के तीन-चार युवक ई-रिक्शा में सवार थे। दोनों पक्षों में फिर कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक कपिल ने बताया कि झगड़े के दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर दूसरे पर हमला कर दिया। नई सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज बिजेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल से अभी कोई रुक्का नहीं आया है। दोनों घायल बिना एमएलआर कटवाए उपचार करवाकर अस्पताल से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें