फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 110 मीटर की बाधा दौड़ में हिसार का सोनू प्रथम तो द्वितीय रहा जयप्रकाश रहा

Sun, 30 Mar 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार के एचएयू के गिरी सेंटर में दौड़तीं छात्राएं।
विज्ञापन
हिसार। एचएयू के गिरी सेंटर में शनिवार से दो दिवसीय सातवीं हरियाणा स्टेट सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें हरियाणा प्रदेश से पहुंचे खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स के विभिन्न इवेंट में दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि के रूप में एथलेटिक्स हरियाणा के सीनियर वाइस प्रेजीडेंट हनुमान सिंह भादू, जीजेयू से स्पोटर्स डायरेक्टर एसबी लूथरा पहुंचे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में 300 से ज्यादा खिलाड़ी पहुंचे हैं।
विज्ञापन

ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
100 मीटर रेस में यमुनानगर का शैंकी प्रथम, रोहतक से धर्मबीर द्वितीय और भिवानी से राजेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर रेस में रोहतक से नतिन प्रथम, सोनीपत से रमन डागर द्वितीय और रोहतक से सावन राठी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 1,500 मीटर रेस में झज्जर से संकेत प्रथम, जींद से नवदीप द्वितीय और रोहतक से अक्ष्य राठी तृतीय रहे। 10,000 मीटर रेस में सोनीपत से आशु राणा प्रथम, झज्जर से राहुल द्वितीय ओर भिवानी से विशाल तृतीय रहे। 110 मीटर की बाधा दौड़ में हिसार का सोनू प्रथम, हिसार का ही जयप्रकाश द्वितीय और हिसार का ही संजय तृतीय रहा। प्रतियोगिता एथलेटिक्स हरियाणा और एथलेटिक्स हिसार की ओर से करवाई जा रही है। इस मौके पर वाइस प्रेजीडेंट जितेंद्र बागड़, सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन यशपाल चोपड़ा, सेक्रेटरी प्रदीप, ज्वाइंट सेक्रेटरी मनोज कड़वासर, राजू आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहे अन्य इवेंट के परिणाम

पोल वॉल्ट
-प्रथम भिवानी से उत्तम
-द्वितीय भिवानी से नितिन
-तृतीय हिसार से सचिन
ट्रिपल जंप
-प्रथम भिवानी से तरुण चौहान
-द्वितीय फरीदाबाद से तनुज मान
-तृतीय भिवानी से सिकंदर
भाला फेंक
-प्रथम फतेहाबाद से सागर
-द्वितीय झज्जर सेे सुजीत
-तृतीय पंचकूला से अंकित मलिक
3000 मीटर स्टीपलचेज
-प्रथम चरखी दादरी से भीम मान
-द्वितीय हिसार से निशांत
-तृतीय हिसार से विकास
शॉटपुट
-प्रथम रोहतक से संयम
-द्वितीय चरखीदादरी से अतुल
-तृतीय फरीदाबाद से चेतन कपूर
लड़कियों की 100 मीटर रेस
-प्रथम सोनीपत से ऊषा
-द्वितीय सोनीपत से अंशु
-तृतीय हिसार से ईशा जाखड़
400 मीटर रेस
- प्रथम फरीदाबाद से प्राची शर्मा
-द्वितीय जींद से नेहा
-तृतीय जींद से गरिमा
1,500 मीटर रेस
-प्रथम चरखी दादरी से प्रगति
- द्वितीय हिसार से अनीता
- तृतीय करनाल से सिमरण
10,000 मीटर रेस
-प्रथम कुरुक्षेत्र से अंजलि देवी
-द्वितीय हिसार से कविता
-तृतीय फतेहाबाद से अनु
3,000 मीटर स्टीपलचेज
-प्रथम हिसार से दुर्गा
-द्वितीय करनाल से विजेता
- तृतीय सोनीपत से आस्था
100 मीटर हर्डल रेस
-प्रथम हिसार से कोमल
-द्वितीय चरखीदादरी से मोनिका
-तृतीय भिवानी से सोनिका
पोल वाॅल्ट
-प्रथम भिवानी से वंशिका घनघस
-द्वितीय भिवानी से रजनी
-तृतीय सोनीपत से ज्योति
ट्रिपल जंप
-प्रथम फतेहाबाद से मोनिका
-द्वितीय फतेहाबाद से अनमोल
-तृतीय पानीपत से अंकिता चौधरी
भाला फेंक
-प्रथम फतेहाबाद से पूनम
-द्वितीय फतेहाबाद से भव्य पिलानिया
-तृतीय फतेहाबाद से भतेरी

शॉटपुट
-प्रथम फरीदाबाद से मोनिका
-द्वितीय कैथल से कृति
-तृतीय रोहतक से बबली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें