फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्पाइन कबड्डी लीग सीजन-3 के ट्रायल 20 मई से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उत्तर भारत में महिला कबड्डी में अपनी एक बेहतरीन पहचान बना चुकी स्पाइन कबड्डी लीग ने अपने 2 सीजन पूरे कर लिए हैं। दोनों ही सीजन बड़े स्तर पर कामयाब रहे हैं। अब स्पाइन कबड्डी लीग की आयोजन कमेटी सीजन-3 की तैयारियों में लग चुकी है। स्पाइन कबड्डी लीग के संस्थापक योगेश शर्मा ने बताया कि सीजन 3 के लिए 20 मई के आसपास से ट्रायल शुरू होंगे, जिसमें देशभर की महिला कबड्डी खिलाड़ी अपना ट्रायल दे सकेंगी। ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
विज्ञापन

योगेश शर्मा ने बताया कि ट्रायल, रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी या लीग के नाम पर खिलाड़ियों की कोई फीस नहीं लगेगी। स्पाइन कबड्डी लीग सीजन 3 में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को किट जैसी सुविधाएं भी निशुल्क दी जाएंगी। वही, विजेताओं को लाखों रुपये के इनाम दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जल्दी ही स्पाइन कबड्डी लीग सीजन 3 के ट्रायल के लिए तिथि और जगह की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे अपनी तैयारियों में जुट जाएं, ताकि अच्छा ट्रायल देकर उत्तर भारत में महिला कबड्डी के सबसे बड़े प्लेटफार्म स्पाइन कबड्डी लीग में खेलकर अपने गेम और टैलेंट को लाखों, करोड़ों लोगों को दिखा सकें। उन्होंने बताया कि महिला खिलाड़ियों की खेलों में रुचि बढ़ाने के लिए और उन्हें एक बेहतरीन मंच देने के लिए ही महिला कबड्डी का यह एक बड़ा प्लेटफार्म स्पाइन कबड्डी लीग तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि सीजन 3 अपने आप में बहुत खास रहने वाला है। इस बार बहुत अलग और शानदार तरीके से आयोजन किया जाएगा। स्पाइन कबड्डी लीग से देश की अनेक नामचीन हस्तियों को जोड़ा गया है। जिनकी आधिकारिक जानकारी जल्द ही दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें