फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बालक चौपटा के पास शनिवार रात को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बालक गांव निवासी वासुदेव की मौत हो गई। सूचना मिलने पर बरवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

बालक गांव निवासी वासुदेव शहर में एक मोटर कंपनी के शोरूम में काम करता था। वह शनिवार रात को शोरूम में काम करने के बाद बाइक पर गांव जा रहा था। बालक चौपटा के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण वासुदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात उपचार के दौरान वासुदेव की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। रविवार सुबह नागरिक अस्पताल के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें