हिसार। हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं के लिए श्री नांदेड़ साहिब (महाराष्ट्र) की पवित्र यात्रा के लिए एक विशेष ट्रेन संचालित की जाएगी। यह ट्रेन 5 मई को कुरुक्षेत्र से रवाना होगी जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
उपायुक्त महेंद्र पाल ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को श्री नांदेड़ साहिब की यात्रा का निशुल्क लाभ प्रदान किया जाएगा। यह यात्रा पूरी तरह से निशुल्क होगी जिसमें यात्रियों को आवागमन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इच्छुक पात्र नागरिक 15 अप्रैल तक इस योजना के तहत अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। यह पहल वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक यात्रा का अवसर प्रदान करने के लिए सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। ब्यूरो