फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मतदान केंद्रों पर चलाया मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान

Mon, 05 Aug 2024 04:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दो अगस्त को शुरू हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर मतदाता फार्म जमा करवाए गए। सभी बूथों पर बीएलओ निर्धारित समय तक मौजूद रहे और उन्होंने नागरिकों से नए वोट बनवाने, सूची में दर्ज नाम को कटवाने, अपना फोटो, मोबाइल नंबर, पता आदि बदलवाने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन फार्म भरवाए।
विज्ञापन

रविवार को जिला परिषद सीईओ कुलभूषण बंसल ने जीजीएसएसएस कैमरी बूथ नंबर 116, 117, जीपीएस हरिकोट बूथ नंबर 118, 119 का निरीक्षण किया। इस दौरान कुलभूषण बंसल ने उपस्थित बीएलओ के कार्य का मूल्यांकन किया और भरे गए फार्म की जांच की।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार 2 से 27 अगस्त तक यह पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद 10 व 11 अगस्त को सभी 1,333 मतदान केंद्रों पर वोटिंग फार्म जमा करवाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य प्रत्येक हलके की संशोधित वोटर लिस्ट तैयार करना है ताकि विधानसभा चुनाव के समय नागरिकों को वोट डालने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि आम नागरिक 16 अगस्त तक फार्म 6, 7, 8, 8 ए जमा करवा सकते हैं। जिन किशोर लड़के-लड़कियों की आयु एक जुलाई, 2024 को 18 साल की हो चुकी है, वे इस अभियान में अपना वोट बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें