फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ग्रांट वितरण के लिए बुलाई विशेष बैठक रद्द, 29 में से केवल 13 सदस्य पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। पंचायत समिति की विकास कार्यों के लिए आई ग्रांट के वितरण के लिए विशेष बैठक सफल नहीं हो पाई। बैठक में चेयरमैन पक्ष के केवल 13 सदस्य ही पहुंचे। इसके कारण बैठक को रद्द कर दिया गया। एजेंडा पास करने के लिए इस बैठक में 15 सदस्यों का होना जरूरी है।
विज्ञापन

पंचायत समिति प्रथम में कुल 29 सदस्य है। बैठक से पहले चेयरमैन पक्ष गुट इस बैठक को सफल बनाने का दावा कर रहा था। परंतु करीब एक घंटा बाद भी सत्ता पक्ष के लोग बैठक में 15 सदस्यों को बुलाने में कामयाब नहीं हो सके। जिसके चलते बैठक रद्द करनी पड़ी। वहीं दूसरे गुट के लोगों ने चेयरमैन पद ग्रांट वितरण को लेकर भेदभाव करने का आरोप लगाया। हंगामे की आशंका को देखते हुए बीडीपीओ कार्यालय में पुलिस बल तैनात किया गया था।

इससे पहले भी हुई बैठक हंगामे की भेंट चढ़ती आई है। बीते दिनों हुई बैठक में कामों की पुष्टि व चेयरमैन द्वारा करवाए गए कामों को लेकर सदस्य बिफर गए थे व हंगामा हो गया था। विरोध के चलते नये प्रस्ताव पारित नहीं हो सके थे। बैठक में 16 सदस्यों ने चेयरमैन द्वारा किए गए कामों का पुराना लेखा-जोखा ना देने पर विरोध किया था। सदस्यों के अनुसार अभी भी करीब 6 करोड़ की ग्रांट बकाया है।
विज्ञापन



6 करोड़ की ग्रांट वितरण को लेकर पंचायत समिति प्रथम की बैठक थी। नार्म पूरा न होने चलते इस बैठक को रद्द कर दिया गया है। बैठक में पिछले की पुष्टि करनी थी और नई ग्रांट वितरण के बारे बैठक की जानी थी। - अशोक कुमार, बीडीपीओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें