फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विषय संयोजन व एनईपी पर दिया जाएगा विशेष ध्यान

Sun, 04 Aug 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राजगढ़ रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विवेक सैनी ने कहा कि कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विद्यार्थियों को आ रही विषय संयोजन की समस्या को दूर किया जाएगा। लोड बढ़ने की वजह से स्टाफ पर किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। कॉलेज के चल रहे प्रोजेक्ट पर भी काम किया जाएगा। गर्ल्स हॉस्टल का प्रोजेक्ट भी पहले की है।
विज्ञापन

इसके अलावा मल्टी पर्पज हॉल पर भी काम चल रहा है। कॉन्फ्रेंस के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए अभियान एक पौधा मां के नाम के पौधरोपण किया गया। इस अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय में 230 पौधे लगाए गए।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो. मनोज कुमार ने बताया कि इस अभियान का आरंभ करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. मुदिता वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार एक बच्चे का भरण पोषण एक मां के द्वारा किया जाता है। इसी प्रकार पौधे भी हम सब का भरण पोषण करते हैं इसलिए हम सब का दायित्व बनता है कि न केवल पौधे लगाए बल्कि उनकी उचित देखभाल करें।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार सैनी के नेतृत्व में बड़ी ही विस्तृत योजना बनाकर इस पौधरोपण अभियान को चलाया गया व मुख्य अतिथि व प्राचार्य ने भी एक-एक पौधा लगाया। इस अभियान में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पौधरोपण के साथ-साथ स्लोगन और पोस्टर बनाए।
इस पौधरोपण अभियान में महाविद्यालय के काउंसिल सदस्य राजेंद्र सेवदा, डॉ. वंदना, डॉ. अंजु डॉ. स्नेहलता डॉ. प्रवीण बिश्नोई, प्रो. मनोज कुमार डॉ. सुखबीर दुहन व एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कुमारी सरोज, डॉ शमशेर, डॉ. अशोक कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें