फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मॉडल टाउन में 3.43 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा दो मंजिला सामुदायिक भवन

Sun, 04 Aug 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। मॉडल टाउन में 3.43 करोड़ रुपये की लागत से नगर परिषद दो मंजिला सामुदायिक भवन बनाने की तैयारी कर रही है। सामुदायिक भवन में दो बड़े हॉल के साथ चार कमरे भी बनेंगे। दरअसल मॉडल टाउन, रामसिंह कॉलोनी, न्यू सुभाष नगर, जगन्नाथ मंडी, शांति निकेतन कॉलोनी व आसपास के अन्य क्षेत्र में कोई भी सामुदायिक भवन नहीं है। इस भवन के लिए मॉडल टाउन क्षेत्र के लोग 14 वर्ष से मांग कर रहे थे। मांग अब जाकर पूरी हो रही है। यह भवन दो मंजिला होगा। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर 45 गुणा 80 फुट का हॉल कमरा बनाया जाएगा। वहीं प्रथम तल पर भी हॉल कमरा होगा।
विज्ञापन

यहां पर चार कमरे व खाना बनाने के लिए बड़ी रसोई का निर्माण किया जाएगा। जिस जगह पर यह भवन बनाया जाएगा उस जगह पर पहले बूस्टिंग स्टेशन था। यह बूस्टिंग स्टेशन कई वर्षों से बंद है। पहले यहां पर बेसमेंट बनाने की योजना थी लेकिन जांच के दौरान जगह बेसमेंट बनाने के मानकों पर खरी नहीं उतरी। इसके चलते यहां पर बेसमेंट बनाने की योजना रद्द कर दी गई।



कार्यक्रम बाधित हुआ तो फिर से उठी मांग
अप्रैल 2023 में श्री लाड़ली सेवा समिति की तरफ से मॉडल टाउन के पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। बारिश आने से कथा का कार्यक्रम बाधित हो गया था। कथा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक विनोद भयाना के समक्ष समिति के सदस्यों ने सामुदायिक भवन बनाने की मांग की थी। जिस पर उन्होंने इसकी घोषणा की थी।
विज्ञापन



शहर मेंं पहले से दो हैं सामुदायिक भवन
शहर में पहले से दो सामुदायिक भवन है। इसमें से पुरानी कचहरी चौक के समीप बाबा बंदा बहादुर सामुदायिक भवन है। जिसका लाभ आमजन ले रहे हैं। यह भवन पूरी तरह वातानुकूलित है। इसका किराया 18 हजार रुपये है। यहां बिजली खर्च का अलग है। इसे हिसार की एक कंपनी को लीज पर दिया गया है। वहीं दूसरा सामुदायिक भवन वार्ड 24 में है। जो कि निर्माणाधीन है। वहीं सेक्टर 6 में भी 6 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक भवन बनाया जाना है। इसकी प्रशासनिक अनुमति के लिए फाइल मुख्यालय भेजी हुई है।
विज्ञापन





सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए टेंडर लगा दिया है। इसी महीने में निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया जाएगा।- जयवीर डूडी, एक्सईएन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें