फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शहरवासी कल निकालेंगे कैंडल मार्च 10 मई को नागोरी गेट पर देंगे धरना

विज्ञापन
संत नगर में सोनिया के घर पर शोक जताने पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। 
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। सोनिया हत्याकांड में न्याय के लिए शहरवासी बुधवार शाम कैंडल मार्च निकालेंगे। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर 10 मई को नागोरी गेट पर धरना दिया जाएगा। यह निर्णय सोमवार को सोनिया की रस्म उठाला क्रिया के बाद पंचायत में लिया। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला संत नगर स्थित सोनिया के घर शोक जताने पहुंचे।
शांति नगर कुटिया में दोपहर एक बजे सोनिया की रस्म उठाला क्रिया की गई। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बताया कि पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि बुधवार शाम 6 बजे संत नगर स्थित बाबा बंदा बहादुर गुरुद्वारे से कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती तो 10 मई को नागोरी गेट पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मम्मी ने सिखाया कभी डरना मत सोनिया की बेटी मिसिका का कहना है कि मम्मी ने उसे एक बात सिखाई है कि कभी डरना मत और वह इसे हमेशा याद रखेगी। मिसिका ने कहा कि वह मम्मी के साथ होती तो शायद आज वे जिंदा होतीं। उसे पापा पर बहुत गुस्सा आ रहा है। उसका मन करता है कि वह पुलिस ऑफिसर बनकर पापा को सबक सिखाए। मम्मी कभी लड़ाई नहीं करती थी हमेशा पापा ही लड़ाई करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें