बरवाला के राजकीय महाविद्यालय में प्रतिभा खोज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रंगोली, वाद-विवाद और चित्रकला में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेताओं को कॉलेज प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया।
बरवाला। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के तहत राजकीय महाविद्यालय में वीरवार को रंगोली, वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इनमें से सोनिया ने सबसे सुंदर रंगोली सजाकर प्रथम स्थान पाया। काजल द्वितीय और योगिता तृतीय रही। चित्रकला प्रतियोगिता में अन्नू पहले, प्रीति दूसरे और मीनू व कोमल तीसरे स्थान पर रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में हसनुदीन प्रथम, याशिका द्वितीय और अन्नू तृतीय रहीं।
कार्यक्रम की संयोजक पिंकी देवी की देखरेख में आयोजित इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तार्किक क्षमता और कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा। पंकज रहेजा, रेखा रानी और आशीष कुमार प्रतियोगिताओं के निर्णायक रहे। प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को काॅलेज प्रबंधन ने सम्मानित किया। इस अवसर पर इंदिरा देवी, सुशीला, डॉ. शालू, रघुमहेंद्र दुहन, विकास नैन, डॉ. श्वेता, जगदीश, मंजन सिंह, सुकेश आदि मौजूद रहे।