हिसार। सेशन जज अलका मलिक की अदालत ने मोबाइल झपटमारी के करीब साढ़े तीन साल पुराने मामले में दो आरोपियों सुमित और साहिल को दोषी करार दिया है।
दोनों ने मोबाइल खरीदने का झांसा देकर एक छात्र को डाबड़ा चौक बुलाया था और उसका फोन छीनकर भाग गए थे। अदालत 17 नवंबर को दोनों को सजा सुनाएगी। सेक्टर 1-4 निवासी आदित्य ने 23 मई 2023 को सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह बीए का छात्र है और उसने अपना मोबाइल बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। विज्ञापन देखकर सरसाना निवासी सुमित ने मोबाइल खरीदने के लिए डाबड़ा चौक पर मिलने बुलाया। जब वह माैके पर पहुंचा तो बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दो युवक आए। पीछे बैठे सुमित ने मोबाइल छीन लिया और दोनों बाइक पर भाग गए थे। संवाद