Slogans written outside BJP leader's house, complaint to SP
- फोटो : Hisar
भाजपा नेता और पूर्व मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार के निवास के बाहर अज्ञात ने किसान एकता जिंदाबाद और गालियों से संबंधित नारे लिखे। इस बारे में सुजीत कुमार ने एसपी को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
सुजीत कुमार ने बताया कि सोमवार रात को असामाजिक तत्वों ने उनके सेक्टर-15 स्थित आवास के बाहर और उनके टाउन पार्क के सामने स्थित इंस्टीट्यूट में नारे लिखे। उनके निवास पर लगे बोर्ड व कॉलोनी के बाहर लगा उनके निवास स्थल को दर्शाते बोर्ड पर भी नारे लिखे गए। बोर्ड पर रंग पोत दिया गया और होर्डिंग्स व फ्लेक्स को फाड़ दिया गाय। सुजीत कुमार ने कहा कि ऐसे नारे किसान नहीं लिख सकते। जिस प्रकार असामाजिक तत्वों ने किसानों को बदनाम करने के लिए दिल्ली में साजिश रची, उसी प्रकार अब हिसार में भी यह किसानों को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने किसानों से भी अपील की कि इस तरह की कार्रवाई की निंदा करें। सुजीत कुमार ने इस संबंध में एसपी को लिखित शिकायत देते हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Slogans written outside BJP leader's house, complaint to SP- फोटो : Hisar