थप्पड़-चप्पल कांड मामले में शुक्रवार को एसीजेएम शिफा की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान सीडी की वेरिफिकेशन रिपोर्ट पुलिस पेश नहीं कर पाई। इस संबंध में पुलिस का जवाब था कि फेसबुक की ओर से उनके पास कोई रिपोर्ट नहीं आई है। उस रिपोर्ट का इंतजार है, उसके आने के बाद रिपोर्ट पेश कर दी जाएगी।
पुलिस ने अदालत से इसके लिए और समय मांगा। इस पर एसीजेएम ने पुलिस को 15 सितंबर तक का समय दिया है। अब इस मामले में सुनवाई 15 सितंबर को होगी। उल्लेखनीय है कि अदालत ने पुलिस को सीडी की वेरिफिकेशन रिपोर्ट सौंपने के लिए 28 अगस्त का समय दिया था।
चार बार समय मांग चुकी पुलिस
इस मामले में पुलिस अदालत से तीन बार समय मांग चुकी है। सबसे पहले पुलिस को 4 अगस्त को रिपोर्ट पेश करनी थी। पुलिस ने जवाब दिया कि मधुबन से फेसबुक की रिपोर्ट नहीं आई है। इस पर अदालत ने 5 अगस्त का समय दिया। उसके बाद 17 अगस्त और फिर 28 अगस्त का समय दिया गया, लेकिन इन सभी तारीख पर पुलिस का एक ही जवाब रहा कि मधुबन से रिपोर्ट नहीं आई। अब सुनवाई 15 सितंबर को होगी।