फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में कार पलटी: हादसे में छह युवकों की मौत, एक गांव के चार घरों का चिराग बुझा

Fri, 31 Mar 2023 01:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार में आदमपुर-अग्रोहा रोड पर गुरुवार देर रात को नीम अड्डा के पास गाड़ी पलटने से 6 युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे की भयावह तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में आदमपुर-अग्रोहा रोड पर गुरुवार देर रात को नीम अड्डा के पास गाड़ी पलटने से 6 युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज अग्रोहा मेडीकल अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सभी युवक देर रात शादी से घर लौट रहे थे। वहीं बताया जा रहा है कि सभी युवक आदमपुर खंड के गांव किशनगढ, खारा और बरवाला निवासी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन





यह भी पढ़ें- Bhiwani: डीसी को शिकायत देने की रंजिश, व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला, डंडों से मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शादी समारोह में आदमपुर में उत्सव गार्डन में भाग लेने के लिए आए थे। सभी लोग कार में सवार हो कर घर वापस लौट रहे थे तो अग्रोहा रोड पर कार दुघर्टना ग्रस्त हो गई। जिसमें सवार सागर, शोभित, अरविद, अभिनव, दीपक, अशोक की मौत हो गई, जबकि राजस्थान निवासी भूनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडीकल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल आदमपुर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।



परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल
मिली जानकारी के अनुसार हादसा इतना भयंकर बताया जा रहा है कि अनियंत्रित गाड़ी पेड़ और बिजली के खंभे को तोड़ते हुए खेत किनारे जाकर पलट गई। जिसके बाद राहगीरों ने मृतकों को कार से दरवाजों को रस्सों से खींच कर बाहर निकाला। कार के पास खून ही खून बिखरा दिखाई दे रहा है। युवकों की मौत के बाद खारा और किशनगढ़ गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें