फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मां के साथ रेलवे ट्रैक पार कर रही छह साल की बच्ची की ट्रेन से कटकर मौत

Tue, 15 Oct 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। श्री बालाजी मंदिर के पास सोमवार शाम हिसार-राजगढ़ ट्रैक को पार करने के दौरान छह साल की बच्ची की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। गनीमत रही कि बच्ची की मां और उसके भाई-बहन का बचाव हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया। जीआरपी के अनुसार पैसेंजर ट्रेन आने का सिग्नल मिलने के बाद फाटक पर तैनात कर्मचारी ने श्री बालाजी मंदिर के पास स्थित रेलवे फाटक को बंद कर दिया। इसी दौरान गांव सुलखनी निवासी सावन बाइक पर पत्नी और तीन बच्चों के साथ आया। फाटक

बंद होने पर वह किसी तरह कच्चे रास्ते से होकर अपनी बाइक पटरी पार ले गया।
इसके बाद उसकी पत्नी पिंकी भी बच्चों के साथ ट्रैक पार कर दूसरी तरफ जाने लगी। इसी दौरान ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से बेटी अंशिका की कटकर मौत हो गई। पिंकी और उसके दो बच्चों का बचाव हो गया। सावन गांव गुढ़ा में अपनी रिश्तेदारी से गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
नारनौंद। गांव पेटवाड़ के पास अज्ञात कार चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घायल को इलाज के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नारनौंद थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। नारनौंद थाना पुलिस को दिए बयान में विनोद कुमार ने बताया कि वह पंजाब के मलोट में निजी नौकरी करता है।
11 अक्तूबर को वह बाइक पर मलोट से गांव पेटवाड़ जा रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे पेटवाड़ के पास अज्ञात कार चालक ने लापरवाही बरतते हुए उसकी बाइक को साइड मारी। इस दौरान वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें