फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मियाद खत्म होने पर छह यूनिपोल खाली करवाए, दो गाड़ियों में भरी सामग्री जब्त

विज्ञापन
शहर में लगा अवैध होर्डिंग हटाते हुए नगर निगम कर्मचारी।
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की टीम ने बुधवार को अवैध होर्डिंग्स और फ्लैक्स के खिलाफ अभियान चलाकर छह यूनिपोल खाली करवाए। मियाद खत्म होने के बावजूद इन पर होर्डिंग लगे हुए थे। टीम ने अवैध सामग्री लेकर जा रही दो गाड़ियों को भी जब्त किया और उनके चालकों पर कुल 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से अमर उजाला की ओर से अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने भी सख्ती बढ़ा दी है। शहर में अवैध होर्डिंग्स और फ्लैक्स से सुंदरता प्रभावित होने के साथ निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसे रोकने के लिए निगम की टीमें सुबह से रात तक निगरानी कर रही हैं।

नगर निगम के जेई नीतिश कुमार ने बताया कि टीम ने कैमरी रोड और राजगढ़ रोड पर कार्रवाई करते हुए अवैध होर्डिंग्स व फ्लैक्स हटवाए। इस दौरान सामग्री लेकर जा रही दो गाड़ियों को पकड़ा गया। दोनों चालकों पर जुर्माना लगाया गया है। एक चालक से आठ हजार और दूसरे से पांच हजार रुपये वसूले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें