फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वार्ड 21, 11 व 14 में 1 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी छह गलियां

विज्ञापन
गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक विनोद भयाना।
विज्ञापन
हांसी। शहर में एक करोड़ रुपये की लागत से छह गलियों का निर्माण कार्य शुरू हुआ। इसमें वार्ड 21 में चार, वार्ड 11 व वार्ड 14 में एक-एक गली का निर्माण कार्य होगा। इसके साथ ही मुल्तान कॉलोनी क्षेत्र में 9 में से 8 गलियों में पेयजल आपूर्ति लाइन बिछाने का कार्य पूरा हुआ। लाइन डाले जाने के बाद गलियों का निर्माण कार्य होगा।
विज्ञापन

विधायक विनोद भयाना ने शनिवार को छह गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने मुल्तान कॉलोनी की 9 गलियां में बिछाई जा रही जल आपूर्ति पाइपलाइन के संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि आठ गलियों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। बाकी एक गली में भी दो-तीन दिन के अंदर यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इन सभी गलियों में प्लास्टिक की जगह लोहे की पाइपलाइन बिछाई गई है। ताकि लाइन टूटे नहीं और उनकी सेवाएं लंबे समय तक लोगों को मिलती रहे।
विधायक ने शनिवार को वार्ड नंबर 21 में चार, वार्ड नंबर 11 व 14 में एक-एक गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी 6 गलियों का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करवाया जाए। ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। इस अवसर पर जेई मोहित, जेई आदर्श, जन स्वास्थ्य विभाग के जेई विक्रम, जेई योगेश धमीजा, नगर पार्षद रमेश मदान, धर्मवीर मजोका, दीपक मुंजाल, सुनील सैनी, भाजपा अटल मंडल प्रधान श्याम खांडा, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद सैनी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


रुके हुए निर्माण कार्य जल्द करवाए जाएंगे
शहर में कई जगहों पर गलियों का निर्माण कार्य कई महीने से लंबित है। पेयजल लाइन बिछाने के बाद भी गलियों का निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। जिससे आमजन परेशान हैं। कई गलियों के निर्माण कार्य के लिए विधायक ने नारियल भी फोड़े थे। इसको लेकर विधायक ने कहा कि जिन गलियों के टेंडर हो चुके हैं, उन्होंने नगर परिषद के एक्सईएन को उन गलियों का निर्माण जल्द करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें