फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: उड़ान की तैयारी, लाइसेंस के लिए आज हिसार हवाई अड़्डे पर पहुंचेगी छह सदस्यीय टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवा की तैयारी के मद्देनजर लाइसेंस के लिए नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की टीम बुधवार को हिसार पहुंचेगी। छह सदस्यीय टीम में डीजीसीए के दो और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) के चार सदस्य होंगे। टीम तीन दिन यहीं रहकर हिसार एयरपोर्ट पर सभी मानकों को परखेगी। मानकों पर खरा उतरने के बाद हिसार एयरपोर्ट का लाइसेंस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

हिसार एयरपोर्ट के लिए लंबे समय से लाइसेंस का इंतजार है। लाइसेंस मिलने के बाद ही यहां से हवाई सेवाएं शुरू हो सकेंगी। प्रदेश सरकार ने अगस्त 2024 में एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन लाइसेंस न मिलने से शुरू नहीं की जा सकी। इसके बाद आचार संहिता लागू हो गई।
नई सरकार बनने के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने हिसार एयरपोर्ट से जल्द हवाई सेवा शुरू करने का एलान किया था। 9 अगस्त 2024 को डीजीसीए की टीम ने एयरपोर्ट पर 11 घंटे निरीक्षण किया था और करीब 54 छोटी-बड़ी आपत्तियां दर्ज कराईं थी। इन सभी को दुरुस्त करने के बाद हिसार एयरपोर्ट के अधिकारियों ने दोबारा से डीजीसीए को रिपोर्ट भेजी। एयरपोर्ट से हवाई उड़ान को लेकर प्रदेश सरकार एमओयू कर चुकी है। जयपुर, अहमदाबाद, चंडीगढ़, अयोध्या और जम्मू के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने को लेकर जनवरी 2024 में ही एमओयू हो चुके हैं।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का टर्मिनस बनाया जाएगा, जिसका शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी से कराया जाएगा। मुख्य सचिव ने विवेक जोशी ने 5 जनवरी को हवाई पट्टी का निरीक्षण किया था। एयरपोर्ट के हैंगर, लाइटिंग, टर्मिनल , सिक्योरिटी, पार्किंग, हवाई पट्टी सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर फीडबैक लिया था।
सेना ने उड़ाए लड़ाकू विमान : एयरपोर्ट की हवाई पट्टी पर 4 से 7 फरवरी तक एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने ट्रायल लैंडिंग की थी। एयरपोर्ट का सामरिक लिहाज से क्या उपयोग किया जा सकता है, इसके मद्देनजर यह अभ्यास किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें