फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चानौत में आधी रात हालात बेकाबू: पुलिस ने आंसू गैस के गोल छोड़ ग्रामीणों को खदेड़ा, टी कनेक्शन उखाड़ा

Tue, 23 Jun 2026 08:52 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)

सार

गांव में अवैध तौर से किए जा रहे टी कनेक्शन को उखाड़ने के लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकार सुबह से ही रणनीति बनाते रहे। इसके लिए रेस्ट हाउस में अमला जुटा। हांसी एसपी और डीसी राहुल नरवाल सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारी रात 12 बजे चानौत के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
टी-कनेक्शन को पुलिस ने उखाड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानी के लिए चानौत गांव में पिछले 38 दिन से चल रहे धरने पर सोमवार आधी रात हालात बेकाबू हो गए। करीब डेढ बजे भाखड़ा पेयजल लाइन से गांव में किए जा रहे टी-कनेक्शन को पुलिस ने उखाड़ दिया। ग्रामीणों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने पुलिस अमले पर पथराव किया। गैस के प्रभाव में आने से डीसी राहुल नरवाल की तबीयत बिगड़ गई। अधिकारियों ने उन्हें किसी तरह संभाला। खबर लिखे जाने तक अधिकारी और ग्रामीणों के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण थे।

विज्ञापन


सुबह से शाम तक धरने पर माहौल सामान्य था। एक दिन पहले अनशन समाप्त किए जाने के बाद धरने पर 50 के करीब लोग थे। करीब 10 बजे धरना कमेटी के सदस्यों को सूचना मिली कि रात में पुलिस किसी भी वक्त गांव पहुंच सकती है और टी कनेक्शन को उखाड़ने की योजना है। इसके बाद कमेटी सदस्यों ने ग्रामीणों को सूचित किया।

विज्ञापन


करीब 11 बजे तक भारी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और युवा धरने पर जुट गए। हालांकि कमेटी सदस्य उन्हें समझा रहे थे कि पुलिस को आने दीजिए। अधिकारियों से बातचीत करेंगे। किसी भी तरह का टकराव नहीं करना है। रात करीब 12.45 तक ग्रामीण गांव में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के आने का इंतजार कर रहे थे। करीब एक बजे पूरा अमला गांव के लिए रवाना हो गया और वहां पहुंचकर टी कनेक्शन स्थल पर पहुंच गए।

सुबह से बनाते रहे रणनीति

गांव में अवैध तौर से किए जा रहे टी कनेक्शन को उखाड़ने के लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकार सुबह से ही रणनीति बनाते रहे। इसके लिए रेस्ट हाउस में अमला जुटा। हांसी एसपी और डीसी राहुल नरवाल सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारी रात 12 बजे चानौत के लिए रवाना हुए। चानौत से पहले भाटला चौक पर पुलिस का भारी जाब्ता बुला लिया गया। अधिकारियों के पहुंचने पर पुलिस बल उनके साथ बरवाला रोड पर पहुंच गया। मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जेसीबी और क्रेन लेकर पहुंचे थे। इस दौरान डीएसपी ने धरना कमेटी सदस्यों से फोन पर भी बातचीत की और साफ कहा कि आप ग्रामीणों को गुमराह कर रहे हैं। इन्हें किसी तरह का नुकसान न हो यह आपकी जिम्मेदारी है।

हमें टकराव नहीं करना

धरना कमेटी के सदस्य अनूप चानौत व पूर्व सरपंच सत्यवान ने कहा कि हम पुलिस का इंतजार कर रहे हैं और नहीं चाहते कि किसी तरह का टकराव हो। ग्रामीणों को भी संयम बनाए रखने का कहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को टी कनेक्शन नहीं हटाने देंगे। इसके लिए पूरा गांव गिरफ्तारी देने को तैयार है।

17 की रात अनशनकारियों को उठाने का किया था प्रयास

इससे पहले पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने 17 जून की रात स्वास्थ्य परीक्षण के नाम पर अनशन पर बैठे लोगों को जबरन उठाने का प्रयास किया था लेकिन विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। अगले दिन लोगों ने ने ट्रैक्टर मार्च किया और जिला सचिवालय पर दो घंटे तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

टाइम लाइन

  • 16 मई: धरना शुरु, भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम रुकवाया।
  • 25 मई: धरने पर विधायक पहुंची, गांव के लिए स्पेशल लाइन डालने का आश्वासन दिया।
  • 27 मई: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ व जेई को सस्पेंड किया।
  • 01 जून: भाखड़ा पेयजल लाइन को उखाड़ने का प्रयास व हांसी बरवाला रोड जाम।
  • 04 जून: 101 पुरुष सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे।
  • 09 जून: पांच बुजुर्ग ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठे।
  • 18 जून: गांव से जिला सचिवालय तक ट्रैक्टर मार्च व प्रदर्शन।
  • 19 जून: राजली हेड से गांव चानौत के लिए अलग पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू।
  • 20 जून: टी-कनेक्शन लगाने का काम शुरू, अनशन समाप्त।
  • 22 जून: रात डेढ़ बजे टी कनेक्शन उखाड़ा। पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें