फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिटिया की तलाश के लिए एसआईटी ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से किया संपर्क

Sun, 12 Jan 2025 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आजादनगर की गीता कॉलोनी से 29 सितंबर 2024 से लापता किशोरी की तलाश के लिए गठित एसआईटी ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए दिल्ली की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से संपर्क किया है। यूनिट से किशोरी की फोटो और अन्य जरूरी जानकारियां साझा की है। इसके अलावा राजकीय रेलवे पुलिस से भी संपर्क किया जाएगा, ताकि रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल कर किशोरी का सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन

एसआईटी के इंचार्ज डीएसपी हैड क्वार्टर कमलजीत ने बताया कि दिल्ली की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से संपर्क कर किशोरी के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ-साथ किशोरी के सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी के लिए इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि को पत्र लिखा गया है। वहां से जानकारी मिलने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
कई और माध्यम के जरिए किशोरी की तलाश की जा रही है। उधर, किशोरी के पिता सुनील सोनी ने बताया कि एसआईटी गठित करने के बाद डीएसपी कमलजीत ने उन्हें बुलाया और जो जानकारी चाहिए थी वह मुहैया करवाई है। एसआईटी गठित होने से जांच में तेजी आई है। गौरतलब है कि इस मामले में एसपी ने शुक्रवार को जांच अधिकारी एएसआई सुनीता को रिश्वत मांगने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें