फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन: रोडवेज कर्मचारियों की छुटियां रद्द, बस स्टैंड पर काम कर रहे चालक-परिचालक भी रहेंगे रूट पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रक्षाबंधन पर्व को लेकर सरकार की ओर से मुफ्त यात्रा के आदेश के बाद रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। आदेश के अनुसार बुधवार दोपहर 12 बजे से 11 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाएं और 15 साल तक के बच्चे रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। इस दौरान सुचारु रूप से बसें चलाने को लेकर मंगलवार को कार्यकारी यातायात प्रबंधक अनिल चोपड़ा ने डीआई जगदीश सैनी, टीआई सुखबीर सिंह, एसएस सुरेंद्र सिंह की बैठक ली। यातायात प्रबंधक ने अधिकारियों को कहा कि महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

बस अड्डे और बुकिंग काउंटर पर कार्यरत कर्मचारी भी रूटों पर रहेंगे। इनमें 40 से ज्यादा चालक और परिचालक शामिल हैं, जोकि बस स्टैंड पर ड्यूटी दे रहे थे। रोडवेज अधिकारियों ने दावा किया है कि लोकल से लंबे रूटों पर बसें चलाई जाएगी। किसी प्रकार की समस्या होने पर एसएस कार्यालय में संपर्क करें।
हिसार और हांसी सब डिपो की दौड़ेगी 210 बसें
रक्षाबंधन को लेकर हिसार और हांसी सब डिपो की कुल 210 बसें दौड़ेंगी। इनमें किलोमीटर स्कीम की 34 बसों के अलावा पिंक मिनी बसें भी शामिल हैं। रोडवेज अधिकारियों ने दावा किया कि सफर के दौरान महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को कोई परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी ओर से तैयारी पूरी है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए गए कि बसों का संचालन करने में कोई परेशानी न हो।
- अनिल चोपड़ा, कार्यकारी यातायात प्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें