फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सिरसा की महिला हेड टीसी निलंबित, दो पर पहले हो चुकी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार रेलवे जंक्शन में कार्यरत सीनियर टिकट कलेक्टर हरिकिशन की ओर से 17 लाख 610 रुपये के कथित गबन मामले की जांच अब दूसरे जिलों तक पहुंच गई है। विभागीय कार्रवाई के तहत जोधपुर रेलवे मंडल की जांच के बाद सिरसा रेलवे स्टेशन पर तैनात महिला हेड टिकट कलेक्टर (टीसी) पिंकी को निलंबित कर दिया गया है। उस पर निगरानी में लापरवाही बरतने का आरोप है। इस प्रकरण में अब तक तीन टीसी सस्पेंड किए जा चुके हैं। कार्रवाई रेलवे के यातायात इंस्पेक्टर (टीआई) की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। महरिकिशन की पूर्व तैनाती वाले सभी स्टेशनों पर भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

हिसार स्टेशन अधीक्षक प्रेमचंद ने 5 फरवरी 2026 को हिसार जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि टीसी हरिकिशन ने बेटिकट यात्रियों से वसूल की गई 17 लाख 610 रुपये की जुर्माना राशि विभाग में जमा नहीं करवाई और उसका गबन कर लिया। मामला सामने आने के बाद विभागीय जांच तेज कर दी गई। जांच के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कमी उजागर हुई है।

वसूली गई राशि के जमा नहीं कराई गई
जांच में पाया गया कि आरोपी टीसी हरिकिशन सिरसा स्टेशन पर तैनात सीनियर महिला टीसी पिंकी की निगरानी में कार्यरत थे। वसूली गई राशि के जमा न होने पर पर्याप्त निगरानी नहीं की गई। महिला हेड टीसी की हाल ही में सिरसा में पोस्टिंग हुई थी जबकि उनसे पहले तैनात अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे की ओर से जांच की जा रही है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रेमचंद, स्टेशन अधीक्षक, हिसार जंक्शन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें