फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गांव मोडाखेड़ा के पास सिद्धमुख नहर टूटी, 100 एकड़ में फैला पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आदमपुर क्षेत्र के गांव मोडाखेड़ा के पास वीरवार देर शाम सिद्धमुख नहर टूट गई, जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया। करीब 100 एकड़ क्षेत्र जलमग्न हो गया। एहतियातन पास की लगभग 10 ढाणियों को खाली कराया गया है। सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए नहर के किनारे को जेसीबी मशीन से दुरुस्त कराना प्रारंभ किया। मिट्टी व रेत की बोरियां लगाकर बहाव को रोका जा रहा है। कार्यकारी अभियंता आनंद श्योराण ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी मकान में पानी घुसने की सूचना नहीं है।
बता दें कि सिद्धमुख नहर हिसार जिले से होते हुए राजस्थान के सिद्धमुख क्षेत्र तक जाती है। नहर टूटने से आसपास के किसानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। विभाग ने नहर की निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें