फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई रमेश हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान में दी दबिश, नहीं मिली सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सब-इंस्पेक्टर (एसआई) रमेश कुमार हत्याकांड में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष पुलिस टीम ने राजस्थान में दबिश दी, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। वहीं, बाकी टीमों ने भी विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की, परंतु आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 6 नवंबर की रात मिलगेट एरिया स्थित श्यामलाल की ढाणी में हुड़दंग का विरोध करने पर करीब 15 लोगों ने ईंटों से हमला कर एसआई रमेश कुमार की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस अब तक पिता-पुत्र सहित पांच आरोपियों महेंद्र उर्फ गब्बर, सुभाष उर्फ साहिल उर्फ बूढ़ा, प्रवीण उर्फ लाला, जतिन और नरेंद्र को गिरफ्तार कर चुकी है। रिमांड के दौरान पुलिस ने हथियार बरामद किए और पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।



चार टीमें कर रही जांच, मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी खंगाले जा रहे

इस हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस ने चार विशेष टीमें गठित की हैं, जो अलग-अलग इलाकों में फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रैकिंग, सीसीटीवी फुटेज की जांच और मोबाइल डंप डेटा भी खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस को इस मामले में अभी तक फरार आरोपियों धर्मवीर उर्फ बबलू, विक्रम उर्फ गोलू, अजय उर्फ नोनू, राजेश (मुलतानी चौक निवासी), लाला (मिलगेट निवासी) सहित अन्य की तलाश है। जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें