फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रिश्वत प्रकरण में एसआई नरसी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रिश्वत प्रकरण में फरार आरोपी एसआई नरसी की अग्रिम जमानत याचिका मंगलवार को एडीजे खत्री सौरभ की अदालत ने खारिज कर दी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन

एसआई नरसी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी पर एसीबी ने 20 हजार का इनाम घोषित कर रखा है और एसीबी उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इस पर अदालत ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। इस मामले में सीआईए 2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर कपिल सिहाग, सिपाही अजय, संदीप और एएसआई संदीप सिहाग सहित 5 लोगों गिरफ्तारी हो चुकी है। गौरतलब है कि एसीबी ने 24 अक्तूबर 2024 को सेक्टर 1-4 में छापा मारकर लितानी के अमन से 5.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए उसी गांव के रिछपाल को गिरफ्तार किया था। रिछपाल बिचौलिये का भूमिका निभा रहा था। लितानी निवासी पेट्रोल पंप संचालक अमन ने एसीबी को शिकायत में बताया था कि सीआईए-2 के पुलिसकर्मी उसे जबरन सरकारी गाड़ी में उठाकर ले गए और कहा कि हमें रुपये नहीं दिए तो तुझे संगीन केस में फंसा देंगे। आरोपियों ने रिछपाल के जरिए उससे 17.50 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन

इसके बाद एसीबी ने रिछपाल को 5.80 लाख लेते हुए पकड़ा था। पूछताछ में सीआईए 2 इंचार्ज रहे इंस्पेक्टर कपिल सिहाग व अन्य कर्मचारियों का नाम आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें