फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लुवास गैर-शिक्षण कर्मचारी संघ चुनाव में शेर गुट का दबदबा, तनेजा बने अध्यक्ष

Fri, 20 Feb 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार लुवास में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ चुनाव में वोटिंग करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) में गैर-शिक्षण कर्मचारी संघ के चुनाव में शेर चुनाव चिह्न वाले तरुण तनेजा के पैनल ने बड़ी जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर तनेजा ने छाता चुनाव चिह्न वाले कुलदीप सैनी को 74 मतों के अंतर से पराजित किया।वीरवार को वेटरनरी ऑडिटोरियम में सुबह 9 बजे से शाम 3:30 बजे तक मतदान हुआ, जबकि शाम 4 बजे से मतगणना शुरू हुई। कुल 261 वोट पड़े।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी रामचंद्र और चुनाव अधिकारी राममनोहर की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परिणाम घोषित होते ही विजेता गुट के समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष तरुण तनेजा ने कहा कि उनके पैनल का लक्ष्य कर्मचारियों की लंबित मांगों को प्राथमिकता से उठाना और हर समस्या का समाधान करना होगा। उन्होंने कर्मचारियों और प्रशासन के बीच मजबूत समन्वय बनाने और पक्की भर्ती तथा पदोन्नति प्रक्रिया को तेज करने का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें