हिसार, हांसी। दिवाली पर्व से एक दिन पहले पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन का झज्जर तबादला कर दिया गया। उनके स्थान पर झज्जर के डीसीपी शशांक कुमार सावन कार्यभार संभालेंगे। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन को झज्जर में डीसीपी के पद पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कुछ समय पहले ही जिले में पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला था। प्रदेश सरकार की तरफ से छोटी दीवाली पर पुलिस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी की गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन को डीसीपी के पद पर झज्जर भेजा है। जल्द ही झज्जर के डीसीपी अपराध शशांक कुमार हिसार एसपी कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
हेमेंद्र कुमार मीणा होंगे हांसी के नए एसपी
पुलिस जिला हांसी के पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद का तबादला हुआ। आईपीएस हेमेंद्र कुमार मीणा हांसी के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में चार्ज संभालेंगे। 2018 बैच के आईपीएस मीणा अभी फरीदाबाद के डीसीपी क्राइम पर तैनात हैं। बता दें कि पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने 5 अप्रैल 2023 को हांसी में चार्ज संभाला था। यहां वह करीब डेढ़ वर्ष तैनात रहे। संवाद