फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शमशेर लोहान उर्फ कुक्कन बने नारनौंद नगर पालिका के चेयरमैन

Thu, 13 Mar 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नारनौंद में नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद समर्थकों के साथ विजय जलूस निकालते शमशेर कु
विज्ञापन
नारनौंद। नगर पालिका चुनाव में शमशेर लोहान उर्फ कुक्कन ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने 4639 मत लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार कुलदीप गौतम को 478 मतों के अंतर से हराया है। कुलदीप गौतम को 4161 मत प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक से अनिल लोहान उर्फ गोलू, वार्ड नंबर 2 से पिंकी रानी, वार्ड नंबर तीन से नीलम देवी, वार्ड नंबर 4 से प्रिया, वार्ड नंबर 5 से सुखबीर, वार्ड नंबर 6 से ज्योति, वार्ड नंबर 7 से सोमबीर, वार्ड नंबर 8 से सुषमा, वार्ड नंबर 9 से राजवीर सिंह, वार्ड नंबर 10 से टेकराम, वार्ड नंबर 11 से पिंकी पाल, वार्ड नंबर 12 से सत्यवान उर्फ कालिया, वार्ड नंबर 13 से देवेंद्र उर्फ गोलू, वार्ड नंबर 14 से सुनीता, वार्ड नंबर 15 से मुकेश तथा वार्ड नंबर 16 से अमित कुमार नगर पार्षद चुने गए हैं।

रिटर्निंग अधिकारी ने विजेता उम्मीदवारों को दिए प्रमाण पत्र
रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मोहित महराणा ने विजेता उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने बताया कि मतगणना को लेकर आठ टेबल लगाई गई थी। चार राउंड में मतगणना कार्य पूरा किया गया है। पहले तथा दूसरे राउंड में नगर पार्षद उम्मीदवारों को प्राप्त मतों की गणना करवाई गई। तीसरे व चौथे राउंड में नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के मतों की गणना करवाई गई है। मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष पारदर्शी एवं शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के लिहाज से भी व्यापक पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी संदीप माथुर, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सत्यवान बूरा, डीएसपी राज सिंह, चुनाव कानूनगो मुकेश बंसल तथा चुनाव ड्यूटी पर तैनात कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारनौंद नगरपालिका चेयरमैन

शमशेर लोहान उर्फ कुक्कन (4639)

कुलदीप गौतम (4161)

जीत का अंतर : 478
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें