फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग जांच मामलाः डॉक्टर अनंतराम को जाता था आधा हिस्सा

Fri, 10 Jul 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भ में लिंग जांच कर गर्भपात किए जाने के मामले में अभियुक्त धर्मेंद्र ने डॉ. अनंतराम का नाम पुलिस के सामने कबूल लिया है। उसने पुलिस रिमांड के दौरान कहा है कि डॉक्टर अनंतराम बरवाला को इस धंधे में कमाए जाने वाले रुपयों का आधा हिस्सा जाता था।
विज्ञापन


पिछले महीने एमएमसी में जिस महिला का उन्होंने गर्भपात किया था उसमें से 8 हजार रुपये की राशि डॉक्टर को भी दी गई थी। धर्मेंद्र के पास इस केस के 13 हजार रुपये आए थे जिनमें से 5 हजार रुपये उसने अपने पास रख लिए। जो व्यक्ति केस लेकर आता उसका हिस्सा अलग से होता था।

मामले की पुष्टि डीएसपी जयभगवान ने की है। उन्होंने कहा है कि धर्मेंद्र ने डॉक्टर अनंतराम का नाम लिया है। पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। इसके लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन


अस्पताल के बाहर मेडिकल से खरीदते थे दवाइयां व सामान
डीएसपी जयपाल का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी धर्मेंद्र ने बताया था कि वह मैट्रो मेडिकोज से गर्भपात करने की दवा लेकर जाता था।

इस खुलासे के बाद ड्रग्स विभाग की टीम ने सिटी पुलिस के साथ मिलकर वीरवार दोपहर को मैट्रो मेडिकल हाल पर छापेमार कार्रवाई की है। इस दौरान मेडिकल हाल संचालक राजीव दुकान पर नहीं मिला। उसकी  तलाश में छापेमार कार्रवाई की जा रही है।

पांचों अभियुक्त भेजे जेल
लिंग जांच और गर्भपात मामले में पकड़े गए धमेंद्र, प्रवीन, राजेश, जयबीर और सुरेंद्र को कोर्ट में पेश किया गया। तीन दिन के रिमांड के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।  

कॉल डिटेल निकलवाएगी पुलिस
इस गिरोह से जुड़े मामले में एक के बाद कई और गिरफ्तारी होने तथा डॉक्टर अनंतराम का नाम सामने आने के बाद पुलिस अब डॉक्टर व कंपाउंडर के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाएगी। पुलिस को पुख्ता सबूत मिले हैं कि सुंदर नगर में छापेमारी के दौरान डॉक्टर ने प्रवीन, धर्मेंद्र व अन्य स्टाफ के पास एक बार नहीं अनेक बार कॉल की थी।

सिरसा के तीन, हिसार के चार लोगों के नाम आए सामने
डीएसपी जयपाल ने बताया है कि रिमांड के दौरान पांचों अभियुक्तों ने सात और लोगों के नाम बताए हैं जो इस धंधे से कहीं न कहीं जुड़े हुए थे। इन सात लोगों में तीन सिरसा के तथा चार हिसार के हैं। सभी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें