हिसार। डबल फाटक रोड पर कई दिनों से सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों को सड़क पर भरे दूषित के पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी तरुण सैनी ने बताया कि रोड के दोनों तरफ कई कॉलोनियां हैं और हजारों लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। इंदिरा नगर में भी कई घरों में सीवर का पानी भर गया है जिससे लोग असुविधा और स्वास्थ्य जोखिम का सामना कर रहे हैं।
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है, और समस्या बार-बार उभरती रहती है। एक्सईएन बलकार सिंह ने बताया कि आईजी ऑफिस के पास सीवर की मेन लाइनों की मरम्मत का काम चल रहा है। इससे सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। जल्द ही सड़क और आसपास के क्षेत्रों में सीवर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।