फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: सूरज उगलने लगा आग, आज पारा 45 पार जाने की संभावना; इस दिन से शुरू होगा नौतपा

Mon, 18 May 2026 11:54 AM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, हिसार

सार

दिल्ली, एनीसार आर समेत हरियाणा में आने वाले दिनों में जोरदार गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने लू को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार को हरियाणा में पारा 45 पार पहुंचने की संभावना है। 
विज्ञापन
Weather News: Yellow alert of heat wave in Rajasthan - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में सोमवार को दिन का तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। रविवार को सिरसा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम के शुष्क व साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन




मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश की तरफ से पश्चिमी हवाओं ने अपना रुख कर लिया है। इन गर्म एवं शुष्क हवाओं के असर से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। रविवार को दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही प्रदेश के 15 जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। सिरसा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। फरीदाबाद 
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आग उगलने वाली गर्मी पड़ने की संभावना है। दिन का तापमान 40.0 से 45.0 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर जाने और रात्रि तापमान 25.0 से 30.0 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर जाने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आने वाले दिनों के लिए गर्मी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


25 मई से शुरू होगा नौतपा 
25 मई से 2 जून के बीच नौतपा भी रहने वाला है। इस बार नौतपा में तापमान में उफान देखने को मिलेगा। हालांकि इस साल भी नौतपा के दौरान बीच-बीच में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा क्योंकि 25 मई को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ जबकि जून महीने के पहले सप्ताह में एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना बन रही है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें