फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मायके में जमीन का हिस्सा लेने का दबाव बनाकर सात माह की गर्भवती को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दिनोद रोड गली नंबर छह निवासी एक विवाहिता सात माह की गर्भवती महिला को जूई बिचली में ससुराल से मारपीट कर निकाले जाने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि उस पर मायके में जमीन का हिस्सा लेने का दबाव बनाया जा रहा था। मामले की शिकायत महिला पुलिस थाना में दी। जिस पर आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

महिला पुलिस थाना में दी शिकायत में दिनोद रोड गली नंबर छह निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 20 मई 2022 को गांव जूई बिचली में हुई थी। शादी के दो माह बाद ही ससुराल वालों से अनबन रहने लगी। उसे प्रताड़ित किया जाने लगा और उसके मायके में जमीन का हिस्सा लेने का भी दबाव बनाने लगे। उसे ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।
इस दौरान वह सात माह की गर्भवती थी। उसे पेट में भी चोट लगने की वजह से वह बेहोश हो गई। पड़ोसियों से फोन कर मां को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसकी मां ने उसे वहां पहुंचकर संभाला और उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। महिला पुलिस थाना में पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें