फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो माता की सेवा और गोवंश का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : सावित्री जिंदल

Tue, 17 Nov 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार गोशाला संचालकों को चारा रा​शि के लिए चेक प्रदान करतीं  विधायक सावित्री जिंदल
विज्ञापन
हिसार। विधायक सावित्री जिंदल ने कहा कि गो माता की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। यह केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

वे मंगलवार को गोपाष्टमी के अवसर पर जिंदल हाउस, हिसार और श्री वैष्णव अग्रसेन गोशाला, अग्रोहा में आयोजित कार्यक्रमों में बोल रही थीं। इस दौरान हिसार और आसपास के क्षेत्रों की विभिन्न गोशालाओं को करीब 3.5 करोड़ रुपये की चारा अनुदान राशि के चेक वितरित किए गए।
विधायक सावित्री जिंदल ने जिंदल हाउस में करीब 1 करोड़ 11 लाख 72 हजार रुपये और श्री वैष्णव अग्रसेन गोशाला, अग्रोहा में करीब 2 करोड़ 32 लाख 77 हजार रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि गोशालाएं बेसहारा, बीमार और जरूरतमंद गोवंश को आश्रय देकर मानवता और सेवा का अनुकरणीय कार्य कर रही हैं। चारा अनुदान राशि से गोशालाओं को गोवंश के भरण-पोषण और चारे की व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

सावित्री जिंदल ने गोशाला संचालकों, पदाधिकारियों और गोसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि सरकार, सामाजिक संस्थाओं और आमजन के सामूहिक प्रयासों से गोसेवा एवं गोवंश संरक्षण के कार्यों को और मजबूती मिलेगी।
इन गोशालाओं को वितरित किए चेक
श्री देवी भवन कमेटी गोशाला, हिसार, श्री कृष्ण श्री श्री 1008 बाबा रिद्धनाथ गोशाला, बालक, बाबा शंकर नाथ गोशाला, कनोह, सनातन आदर्श गोशाला सेवा समिति, तोशाम रोड, बाबा नगीना पुरी ढाया, श्री कमल गिरि गोशाला, कुलेरी, श्री हरियाणा कुरुक्षेत्र गोशाला और श्री योग भगवान कृष्ण कपिला गोशाला, हिसार सहित अनेक गोशालाओं को चारा अनुदान के चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें