फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद चुनाव, लॉबिंग न कोई हलचल, 24 को ही होंगे नाम फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीतेंद्र जीत
विज्ञापन

हिसार। नगर निगम चुनाव होने के करीब दो साल बाद सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव 24 नवंबर को होंगे, लेकिन इन चुनावों को लेकर निगम में कोई सुगबुगाहट दिखाई नहीं दे रही है। इसका कारण माना जा रहा है कि निगम के 20 में से 15 पार्षद भाजपा समर्थित हैं। एक वोट मेयर का है और वे भी भाजपा से हैं। दूसरा कारण यह है कि भाजपा में इन दोनों पदों के लिए पार्टी के आला नेता चेहरा तय करेंगे। इसके चलते कोई भी भाजपा नेता कुछ बोलकर न तो पार्टी के विरोध में खड़ा होना चाहता है और न ही खुलकर कुछ बोल रहा है।
हालांकि पद की लालसा रखने वाले कई पार्षद न केवल इस दौड़ में अपने को आगे रखना चाहते हैं, बल्कि अंदरखाने उन नेताओं के दरवाजे तक पहुंच रहे हैं, जो इन पदों के लिए उनके नाम को आगे कर सकते हैं। ऐसे पार्षदों में न केवल पुराने पार्षद शामिल हैं, बल्कि वे नए पार्षद भी शामिल हैं, जिनके करीबी रिश्तेदार भाजपा में ऊंचा कद रखते हैं। अपनों के लिए वे जोड़तोड़ और भागदौड़ करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

अपनों के लिए ये कर रहे भागदौड़
सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में कई पार्षद पहली बार जीतकर आए हैं, लेकिन उनके सगे या तो पहले पार्षद रह चुके हैं या फिर भाजपा में कद्दावर नेताओं में शुमार रखते हैं। इनमें अनिल सैनी मानी के भाई रवि सैनी भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। जयवीर गुर्जर के भाई लक्ष्मीनारायण उर्फ घोलू गुर्जर भाजपा में जिला सचिव हैं। कविता केडिया के ससुर छबीलदास केडिया न्यू ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के प्रधान हैं और भाजपा में भी वरिष्ठ नेताओं में गिनती है। इन सबकी तरह ज्योति महाजन भी पहली बार पार्षद बनी हैं, लेकिन उनके पति भीम महाजन पूर्व में इनेलो में रहते हुए सीनियर डिप्टी मेयर रह चुके हैं। ये सभी अपनों के लिए अंदरखाने जोड़तोड़ में जुटे हैं।
भाजपा के 15 पार्षद
निगम के कुल 20 पार्षदों में से भाजपा समर्थित 15 पार्षद हैं। इनमें अनिल जैन, कविता केडिया, अनिल सैनी मानी, ज्योति महाजन, उमेद खन्ना, मनोहर लाल, भूपसिंह रोहिला, जयप्रकाश, बिमला देवी, सरोज बाला, अमिता सिंह, प्रीतम सैनी, महेंद्र जुनेजा, जयवीर गुर्जर और पिंकी शर्मा शामिल हैं। इनके अलावा मेयर गौतम सरदाना भाजपा से हैं और उनको मिलाकर कुल 21 वोट में से 16 भाजपा के ही हैं। दो पार्षद जजपा समर्थित हैं, जिनमें विनोद ढांडा और अमित ग्रोवर शामिल हैं। तीन पार्षद कांग्रेस समर्थित हैं, जिनमें शालू दीवान, जगमोहन मित्तल और अंबिका शर्मा शामिल हैं।
उपायुक्त कार्यालय के मीटिंग हॉल में 24 को होगा चुनाव
नगर निगम के चुनाव 16 दिसंबर 2018 को हुए थे। ऐसे में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव एक साल 11 महीने और 10 दिन बाद 24 नवंबर को कराए जाएंगे। चुनाव लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के मीटिंग हॉल में बैलेट पेपर से होंगे, जिन पर डिविजनल कमिश्नर के हस्ताक्षर होंगे। मौके पर ही नोमिनेशन कराए जाएंगे।
विज्ञापन

मैं 24 को ही हिसार आऊंगा
भाजपा में संगठन सर्वोपरि होता है। सभी से चर्चा करके ही दोनों पदों के लिए उपयुक्त चेहरे का चयन किया जाएगा, जो शहर में विकास कार्य करवाने में भरपूर सहयोग करेगा। मैं 24 नवंबर को ही हिसार आऊंगा और उसी दिन चर्चा के बाद नाम फाइनल किए जाएंगे।
-मनीष ग्रोवर, पूर्व सहकारिता मंत्री एवं चुनाव पर्यवेक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें