कैंट में शुक्रवार को हिसार जिले के नारनौंद और फतेहाबाद जिले के टोहाना तहसील के सोल्जर जीडी और सोल्जर ट्रेडसमैन की भर्ती हुई। इसके लिए करीब 2500 युवाओं का पंजीकरण हुआ था। शुक्रवार को रैली की शुरुआत जगदीप सिंह, एसडीएम हिसार उपमंडल ने हरी झंडी दिखाकर की। उन्होंने सेना में भर्ती होने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित भी किया और भर्ती प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया। भर्ती निदेशक कर्नल प्रसून जोशी ने कहा कि शुक्रवार को हुई भर्ती प्रक्रिया में 179 युवा दौड़ में सफल रहे। अब चयनित युवाओं का मेडिकल और अन्य टेस्ट शनिवार से शुरू होंगे। शनिवार को रैली सिरसा जिले के डबवाली, ऐलनाबाद और रानिया तहसील की है। इसके लिए करीब 2500 युवाओं ने आवेदन किया है।