बाजार में भारी वाहनों की एंट्री रोकने के लिए चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। इधर त्योहार के चलते पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने सभी पर्यवेक्षक अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्जों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिस दस्ता भी कार्रवाई के लिए तैयार रहेगा। पुलिस का खुफिया तंत्र भी सादी वर्दी में भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर पैनी नजर रखेगा। यातायात को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए मुख्य चौराहों पर विशेष पुलिस दस्ते तैनात रहेंगे।
यहां लगेंगे नाके
दीपावली पर जिले में उमरा गेट, सिसाय पुल, मुलतान चौक, काली देवी चौक, बड़सी गेट, हिसार चुंगी, खरड़ चुंगी, जींद रोड नाका, सदर थाना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में बरवाला रोड, भाटला, शेखपुरा व नारनौंद थाना के अंतर्गत पुराना बस स्टैंड, खेड़ी चौक, राजथल नाका, बस स्टैंड मिर्चपुर व बास थाना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में जींद-भिवानी रोड, बालाजी के मंदिर के पास व पिपला पुल पर नाका बंदी कर प्रभावी चैकिंग की जाएगी। सभी पुलिस थानों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पुलिस लाइन में रिजर्व पुलिस बल भी रखा गया है।
दीपावली के उपलक्ष्य में लाइटें लगवाई गई हैं। लाइटें लगवाने का काम आज पूरा हो जाएगा।- राकेश भाटिया, प्रधान, प्रताप बाजार बजरिया चौक एसोसिएशन