फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एडीसी की टीम ने तीन फैक्टरियों पर मारा छापा, दो में मिले प्रतिबंधित पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। अतिरिक्त उपायुक्त एडीसी नीरज के नेतृत्व में बुधवार को तीन फैक्टरियों में छापा मार कार्रवाई की गई। इस दौरान दो फैक्टरियों में प्रतिबंधित पटाखे मिले तो एक फैक्टरी बंद मिली। शाहपुर व सलेमगढ़ क्षेत्र की फैक्टरी में प्रतिबंधित पटाखे मिले, जबकि ग्रीन पटाखे ही बेचने की अनुमति है। वहीं काबरेल में फैक्टरी बंद मिली। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुनील श्योराण ने बताया कि शाहपुर की फैक्टरी 1500 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं। देर शाम तक टीम की कार्रवाई जारी थी। बता दें कि हिसार में प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सघन अभियान चला रखा है। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जारी हिदायतों के अनुरूप अतिरिक्त उपायुक्त ने बुधवार को आदमपुर की तीन पटाखा फैक्टरी पर छापा मारा।
स्प्रिंकलर मशीन से करवा रहा पानी का छिड़काव
उधर, वायु प्रदूषण को देखते हुए नगर निगम की तरफ से शहर की मुख्य सड़कों पर एंटीडस्ट वाटर स्प्रिंकलर मशीन से पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है। बागवानी शाखा के इंचार्ज के सुमित नुनाच ने बताया कि इस मशीन से शहर के मुख्य सड़कों पर छिड़काव करवाया जाता है। इससे हवा में मौजूद धूल व मिट्टी के कण जमीन पर बैठ जाते हैं। इससे प्रदूषण कम होता है। उन्होंने बताया कि इस मशीन की मदद से एक दिन में लगभग 50 से 60 किलोमीटर का एरिया कवर किया जाता है।
विज्ञापन

पराली जलाने पर संदलाना के किसान पर केस दर्ज कर लगाया जुर्माना

नारनौंद। पराली जलाने के मामले में कृषि विभाग के अधिकारियों ने गांव संदलाना के एक किसान के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। साथ ही किसान पर 2500 रुपये जुर्माना भी लगाया है। उसने अगर जुर्माना अदा नहीं किया तो उसके खिलाफ वायु प्रदूषण अधिनियम 188 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। कृषि विकास अधिकारी मांगे राम ने बताया कि 6 नवंबर को उन्हें हरसेक की जीपीएस लोकेशन से शाम करीब साढ़े 5 बजे पता चला कि गांव संदलाना में धान की पराली में आग लगाई गई है। मौके पर जांच करने पहुंचे तो पता चला कि किसान सुखबीर ने पराली में आग लगाई है।
विज्ञापन


तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, प्रदूषण से मिलेगी राहत
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ अगले 24-48 घंटे में सक्रिय होने पर दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसके असर से 9 व 10 नवंबर के दौरान विशेषकर पंजाब से सटे हिस्सों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, पंचकूला व अंबाला आदि जिलों में हल्की बारिश की गतिविधियां होंगी। इस दौरान एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि और तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है। इससे प्रदूषण से आमजन को राहत मिलेगी। 11 नवंबर को यह पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल जाएगा। इससे सम्पूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट आएगी और धुंध भी दस्तक देगी। बुधवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 332 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें